39 रन पर सिमट कर रह गई टीम इंडिया , पहले Day-Night टेस्ट मैच की हर एक खबर -

Image
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच जारी है। ऑस्ट्रेलिया में भारत का यह पहला डे नाइट टेस्ट मैच है। देखने वाली बात यह होगी कि क्या ऑस्ट्रेलिया में भारत यह डे नाईट टेस्ट मैच जीत पाता है की नहीं। टीम इंडिया की पहली पारी - टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 244 रन बनाकर अपने सारे विकेट गंवा दिए। भारत की तरफ से पहली पारी में सर्वाधिक रन विराट कोहली ने 74 रन बनाए और चेतेश्वर पुजारा ने भी 43 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट और पैटकमिंस ने 3 विकेट चटकाए। टीम आस्ट्रेलिया की पहली पारी - भारत के 244 रनों के जवाब में उतरी टीम आस्ट्रेलिया 191 रन पर अपने पूरे विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिकस्कोर ऑस्ट्रेलिया के वित्त और विकेटकीपर कप्तान टीम पैने ने 73 रनों का योगदान दिया। वहीं भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट चटकाए और उमेश यादव ने 3 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह को भी दो विकेट मिले।  टीम इंडिया की दूसरी पारी - अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी टीम इंडिया क्रिकेट इतिहास के सबसे न्...

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया वेस्टइंडीज पर कहर, जीता सीरीज, बने कई रिकॉर्ड, जाने बस एक क्लिक में-

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का आखरी मैच आज तिरुअनंतपुरम में खेला गया। जहां भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त देते हुए सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया। अब तक खेले गए चार वनडे मैचों में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा था। लेकिन आखिरी मैच में गेंदबाजों ने भी दिखा दिया कि भारत की बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी पक्ष भी काफी मजबूत है।



पांचवे और आखिरी वनडे मैच की बात की जाए तो भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। खलील अहमद को दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह ने भी दो विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ने भी एक-एक विकेट लिया।

पांचवें और आखिरी एकदिवसीय मैच से यह बात भी साबित हो गया की भारतीय टीम की गेंदबाजी भी उतनी ही मजबूत है जितनी की बल्लेबाजी।

बता दें कि वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 105 रनों का लक्ष्य रखा। और भारत ने इस लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया और 9 विकेट से शानदार जीत प्राप्त की और सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया।

भारत ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। वेस्टइंडीज की ओर से सर्वाधिक रन कप्तान जैसन होल्डर ने 25 रन बनाए। भारत की ओर से सर्वाधिक रन रोहित शर्मा ने 63 रन की बनाए। वेस्टइंडीज के 3 प्लेयर अपना खाता भी नहीं खोल सके। और भारत की ओर से शिखर धवन का लगातार खराब फार्म इस मैच मे भी जारी रहा। जो 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं।

Comments