39 रन पर सिमट कर रह गई टीम इंडिया , पहले Day-Night टेस्ट मैच की हर एक खबर -

Image
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच जारी है। ऑस्ट्रेलिया में भारत का यह पहला डे नाइट टेस्ट मैच है। देखने वाली बात यह होगी कि क्या ऑस्ट्रेलिया में भारत यह डे नाईट टेस्ट मैच जीत पाता है की नहीं। टीम इंडिया की पहली पारी - टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 244 रन बनाकर अपने सारे विकेट गंवा दिए। भारत की तरफ से पहली पारी में सर्वाधिक रन विराट कोहली ने 74 रन बनाए और चेतेश्वर पुजारा ने भी 43 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट और पैटकमिंस ने 3 विकेट चटकाए। टीम आस्ट्रेलिया की पहली पारी - भारत के 244 रनों के जवाब में उतरी टीम आस्ट्रेलिया 191 रन पर अपने पूरे विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिकस्कोर ऑस्ट्रेलिया के वित्त और विकेटकीपर कप्तान टीम पैने ने 73 रनों का योगदान दिया। वहीं भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट चटकाए और उमेश यादव ने 3 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह को भी दो विकेट मिले।  टीम इंडिया की दूसरी पारी - अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी टीम इंडिया क्रिकेट इतिहास के सबसे न्...

भारत के TOP 5 अमीर क्रिकेटर , कौन कितने नंबर पर है :-

5. युवराज सिंह
6 गेंद में छह सिक्स लगाने वाले युवराज सिंह भारत के पांचवें नंबर के सबसे अमीर क्रिकेटर है जिनकी पत्नी का नाम है हेजल है और वह एक मॉडल स्टार है। युवराज की ही देन है की टीम इंडिया 2011 में वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही थी। युवराज की कुल संपत्ति तकरीबन 200 करोड़ के आस पास है।

4. वीरेंद्र सहवाग
 वीरू के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग भारत के एक सफल ओपनर भी है और साथ-साथ भारत के चौथे सबसे अमीर क्रिकेटर भी है। इनको नफजगढ़ के नवाब के नाम से भी जाना जाता है। इनकी संपत्ति तकरीबन 255 करोड की है और यह हर साल 25 करोड़ की संपत्ति प्रचार द्वारा कमाते हैं।हरियाणा मे इनका एक इंटरनेशनल स्कूल भी है जहां बच्चों को या क्रिकेट के प्रशिक्षण भी देते हैं।

3. विराट कोहली
वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट के रीड़ कहे जाने वाले विराट कोहली भारत के तीसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। इनकी संपत्ति लगभग 355 करोड़ के आसपास है और यह वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान भी है। विराट कोहली के पास कई बड़े से बड़े विश्व रिकॉर्ड भी हैं जो भविष्य में शायद ही टूटे तथा इनकी धर्मपत्नी का नाम अनुष्का शर्मा है जो बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस है।

2. महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी भारत के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं, इनकी पत्नी का नाम साक्षी है। धोनी दुनिया के सबसे महान विकेटकीपर में से एक जाने जाते हैं, जो दुनिया में  कैप्टन कूल के भी नाम से मशहूर है। धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान है जिनके नाम आईसीसी की तीनो ट्रॉफीया है। धोनी अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर हैं धोनी की संपत्ति लगभग 640 करोड़ है।

1. सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन को भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर है। जिनकी पत्नी का नाम अंजली तेंदुलकर है और सचिन तेंदुलकर का लड़का अर्जुन तेंदुलकर भी क्रिकेट से जुड़ा है।  सचिन की कुल संपत्ति लगभग 1070 करोड़ है।


Comments

Popular posts from this blog

इस फिल्म को करने के लिए सनी देओल ने ठुकराई थी 8-10 दमादार फिल्में-

कभी ना हैंग होने वाला फोन नाम जानकर चौंक जाएंगे-

जिओ का सिम, जिओ का मोबाइल के बाद आया जिओ का DTH